मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज पचेंडा कलां के मैदान में हुए रागिनी प्रतियोगिता में लोक गायिका एवं डांसर प्रीति चौधरी ने खूब धमाल मचाया। उसकी पार्टी के कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शहीद बचन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता हुई। राजस्थान की लोक गायिका एवं डांसर प्रीति चौधरी एंड पार्टी ने मंच पर रागिनी और डांस की प्रस्तुति दी। प्रीति का नृत्य देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। कार्यक्रम के समापन पर कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक अर्जुन पहलवान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह, नकुल, मांगेराम पहलवान, यूसुफ प्रधान, बिजेंद्र मुखिया, मोनिका सिंह, अनुज पहलवान, भोपाल सिंह, किशन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, अभियन्यु, रितिक, नितिन, दुष्यंत सिंह, अमित, मिंटू, शक्ति सिंह, सहदेव सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।