भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और डीआईओएस द्वारा शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में शिक्षक एक नवंबर को मंडल स्तरीय धरना देंगे। जिला मंत्री हेमंत विश्नोई ने बताया कि डीआईओएस ऑफिस पर एक नवंबर को दिन में 12 बजे धरना दिया जाएगा। धरने में संगठन के कई नेता भी शामिल होंगे। मंडल के साथ जनपद इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल होगे।
रालोद ने चिंता जताई
मुजफ्फरनगर। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला प्रशासन व्यवस्था को संभालने में विफल है। गांधी कालोनी में नरेश कुमार के आवास पर ओंकार सिंह बालियान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिषेक ने कहा कि जनपद में डेंगू बुखार पूरी तरह फैल चुका है। हर दूसरे घर के लोग बुखार से पीड़ित हैं। मंसूरपुर क्षेत्र के जीवणा में बुखार से काफी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। ग्राम सोंटा में 250 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जनपद में उपचार की सही व्यवस्था नहीं की गई तो रालोद सरकार का पुतला फूंकेगी। बैठक में देवेंद्र सिंह, तिलकराम सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धनप्रकाश त्यागी, वेदप्रकाश शर्मा, तेजपाल सैनी, इकरार सैफी, वेदपाल गहलौत, सुखपाल कटारिया, किरणपाल जाटव आदि रहे।