फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। छह फरवरी से परीक्षाएं प्रारंभ होगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी को तथा इंटरमीडिएट की 10 मार्च का परीक्षा संपन्न होगी। इस बार परीक्षाएं कड़ी निगरानी में होगी। परीक्षा सेंटर सीधे लखनऊ से निर्धारित होंगे। जिन पर सीसीटीवी कैमरों की जांच प्रशासनिक अफसर खुद करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम इस बार काफी पहले घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने तिथियों का एलान कर परीक्षा के तरीकों को साझा किया है। इस बार मानविकी, वाणिज्य वर्ग की परीक्षाएं अलग होंगी। कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की भी धड़कनें बढ़ गई है। इस बार बोर्ड ने तिथि घोषित करने के साथ परीक्षा में कड़ी निगरानी किए के निर्देश दिए हैं। दिलचस्प यह है कि सत्र 2017-18 की परीक्षा में सेंटर बनाने के लिए डीआईओएस के हाथ में कार्य नहीं दिया गया है। बोर्ड खुद की ऑनलाइन सेंटर तय कर लिस्ट जारी करेगा। इससे स्कूल संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति है। सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे, जिनकी जांच प्रशासनिक अफसर करेंगे। जिले में भी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां शुुरू कर दी है। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। परीक्षा तैयारियों के लिए जल्द मीटिंग कर कार्य योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें