कार्रवाई का आश्वासन दिया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर से दाखिल खारिज की फाइल गायब होने की शिकायत अधिवक्ता प्रवेज जैदी ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से की। अधिवक्ता ने बताया कि उनका दाखिल खारिज का मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दाखिल खारिज के आदेश होने पर फाइल रजिस्ट्रार कानूनगो ऑफिस में आ गई थी, लेकिन दफ्तर से फाइल गायब हो गई। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
छेड़छाड़ का आरोपी जेल भेजा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव में दो सप्ताह पूर्व एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि गांव कवाल के रविंद्र ने अपनी पत्नी के साथ आरोपी नितिन द्वारा छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।