फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठेड़ी में जिनवाणी पालकी यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सठेड़ी में जिनवाणी पालकी यात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सठेड़ी में भगवान महावीर स्वामी के जैन मंदिर का जिनवाणी मां यात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर शांतिनाथ मंदिर से विहार करके अंतसमती व आमर्षमती माता सठेड़ी पहुंची। श्रावकों ने मंत्रोच्चार कर श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा अर्पित की।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता पतेंद्र जैन ने की।
ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुभारंभ विनीत जैन ने किया। भगवान के चित्र के सम्मुख दीप का प्रज्ज्वलन अरुण जैन औषधि ने किया। मुख्य अतिथि प्रवीण जैन हुंडई वाले रहे। अति विशिष्ठ अतिथि मुकेश जैन मेरठ बने। अतिथियों को पीत वस्त्र पहनाकर, तिलक लगाकर व प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने जिनवाणी माता को पालकी जी में विराजमान कराया। पालकी यात्रा ने मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गांव की परिक्रमा की। इस अवसर पर अंतसमती व आमर्षमती माता ने प्रवचनों में बताया कि यह भगवान महावीर का प्राचीन अतिशयकारी मंदिर है। उन्होंने हमें अहिंसा, सत्य व अपरिग्रह का उपदेश दिया। जीवन में सदैव सदकार्य करो। मौके पर मनीष मुखिया, उपेंद्र, पुलकित, अविरल, संजय, सुदेश सर्राफ, शीलचंद, सतेंद्र बस वाले, दीपक, आशीष, प्रवीण, कुलदीप, मीनू, सुरेंद्र, सुशील, संजय एलजी, अजय, भूषण, सुभाष, नीरज जैन प्रवक्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें