फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को गाजियाबाद से चलकर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे थे। चीतल ग्रांड पर स्वागत करने वालों में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गहलौत, सुरेश आर्य, अंकुर सिंघल, सुरेंद्र प्रधान, विकेश, पूरण चेयरमैन, सत्यपाल, सुनील उपाध्याय, श्याम रहेजा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता 11 को होगी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खेल प्रभारी प्रदीप लाल ने बताया कि तहसील के समस्त शासकीय/अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, माध्यमिक विद्यालयों की क्रिकेट सीनियर वर्ग तहसील स्तरीय प्रतियोगिता 14 सितंबर को प्रस्तावित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से अब यह प्रतियोगिता कालेज के प्रांगण में 11 सितंबर को प्रात: 8 बजे से होना सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी का गठन आज होगा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। संयुक्त व्यापार मंडल की नगरीय कार्यकारिणी का गठन बृहस्पतिवार को किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारीगण भाग लेंगे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें