फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव गादला निवासी बबलू (40) पुत्र तिरतराम सोमवार शाम बाइक से गांव शाहदरा में किसी कार्य से गया था। कार्य को करने के बाद जब वह देर रात लौट रहा था, तो सड़क पर बने गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया गिर जाने से उसकी बाइक फिसल गई, जिससे सिर सड़क पर लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने गादला के प्रधान अशोक को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी मेशो आपसी मनमुटाव के चलते पंजाब में रहती है। बबलू के चार बच्चे विराज, सांतेनू, अम्बर, सिमरन है, जिनका पालन-पोषण उसी के द्वारा किया जाता था।

भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शिक्षक दिवस पर न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्रा आकांक्षा गुप्ता ने पहला स्थान पाया। शिक्षकों के सम्मान में सजाई गई कक्षाओं में वैभव को सर्वोत्तम आंका गया। विनय प्रधान ने शुभारंभ किया। प्रबंधक केके आनंद, दुष्यंत कुमार, प्रधानाचार्य मनीष शर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता प्रथम, नासा द्वितीय, शगुन तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानदेही पर तमंचे बरामद
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गड़वाड़ा से मिले हथियारों के जखीरे के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर बाग में दबा रखे दो तमंचे और बरामद किए हैं। गत 14 अगस्त को गांव गड़वाड़ा मेें भारी मात्रा में हथियार मिले थे। पुलिस ने दो भाई ताहिर उर्फ टेरू, आबिद व ताहिर की पत्नी फिरदौस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। आबिद और ताहिर ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर गड़वाड़ा स्थित बाग से दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें