खतौली। ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वीर अब्दुल हमीद चौक पर जमियत उलेमा ए हिंद से जुडे़ कार्यकर्ताओं तथा मस्जिद के इमामों ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।
गांव अतरपुरा में पतंजलि योग पीठ सदस्या ब्रजबाला के आवास पर ग्राम प्रधान के पति सुलेमान परदेशी, कमल कुमार ने ध्वजारोहण किया। ग्राम शेखपुरा प्राइमरी स्कूल में प्रधान के पति धर्मपाल सिंह अधाना ने, सद्दीक नगर में दारूल उलूम सिद्दीकिया में मौलान इसराइल ने, गोल्डन हार्ट एकेडमी में प्रबंध निदेशिका रूहामा अहमद तथा चेयरमैन अकील अहमद ने ध्वजारोहण किया। उधर, गांव भैंसी प्राइमरी स्कूल में ग्राम प्रधान सुनील अहलावत ने, गांव खानजहांपुर में प्रधान कुलदीप कुमार ने, श्रीराम पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रामरिक्षपाल, प्रबंधक परवीन कुमार चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण किया। गांव फुलत इस्लामी मदरसे में कारी हिफजुर्रहमान ने, इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पीसीसी सदस्य नरेश पालीवाल ने, गांव सठेडी रहमानिया मदरसे में हाफिज मोबीन ने ध्वजारोहण किया।