फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने रिश्वत मांगी, डीएम के जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल ने 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा
विज्ञापन

जानसठ/खतौली। जानसठ तहसील के एक लेखपाल ने जमीन में उसका नाम विरासत के रूप में अभिलेखों में दर्ज करने के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार ने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ता से शपथपत्र ले लिया है।
विज्ञापन

तहसील जानसठ के गांव तिलौरा निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह फिलहाल जगत कॉलोनी में रहता है। उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि उसके पिता की मृत्यु 22 जुलाई 2014 को हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद उनकी जमीन पर उसका व अन्य वारिसान के नाम अविवादित विरासत के रूप में भूलेखों में अंकित की जानी है। आरोप है लेखपाल नाम दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को तहसील में तहसीलदार से मिला। तहसीलदार ने उससे शपथ पत्र मांगा। उसने तहसीलदार को शपथ पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें