फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु व महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात शिशु और महिला की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। दिल्ली चिकित्सालय में पहली डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु और महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शफीपुर निवासी आशीष की शादी बागपत जनपद के दोघट थाने के गांव गांगनौली निवासी राकेश की बेटी कल्पना के साथ एक साल पूर्व हुई थी। कल्पना की पहली डिलीवरी का समय आया तो वह बीमार हो गई। कल्पना के ससुराल वालों ने बताया कि उसे गंभीर हालत में गाजियाबाद के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया, वहां प्रसव के दौरान कल्पना और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कोतवाली में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अतिरिक्त दहेज न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया। कल्पना के भाई तरुण ने एक महिला सहित चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें