फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच हुई
विज्ञापन

मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर मिल परिसर में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में 32 नामांकन पत्रों में 25 को सही पाया गया।
विज्ञापन

मोरना मिल प्रांगण में 13 डायरेक्टर पदों के लिए 10 जुलाई को महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में मतदान होगा। निर्वाचित डेलीगेट अपने मत का प्रयोग करेंगे। डायरेक्टर के10 पदों पर होने वाले चुनाव में 32 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया था। एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व बीडीओ बीपी सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि चोरावाला सर्किल से ईश्वर, सलेकचन्द, भोपा सर्किल से जगबीरी, सावित्री सिकंदरपुर के नामांकन पत्रों को रद किया गया है। जबकि ब्रजपाल ठन्हेडा, सूरजपाल भोकरहेड़ी और मनोज के दो-दो नामांकन पत्र होने से उनके एक-एक नामांकन पत्र को रद कर चुनाव लड़ने के लिए योग्य माना गया है। मंगलवार को नामांकन पत्र वापस होंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस इस दौरान गन्ना विकास अधिकारी अवधेश सिंह वीसी अस्थाना, रजनीश श्रीवास्तव, पवन रस्तोगी, संजय माहेश्वरी आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें