पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ लेंगे साधक
मुजफफरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार यानि आज आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नई मंडी में प्रशिक्षक योग कराएंगे और स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग की योग अभ्यास कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा और जिला कोआर्डिनेटर संजीव जलोत्रा ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग का हर कार्यकर्ता योग दिवस के लिए काम कर रहा है। उमेश वर्मा व दिनेश गौतम ने शहर के कई क्षेत्रों में होर्डिंग लगवाए और घर-घर पंफलेट बांटे हैं। ललित शर्मा, पूनम शर्मा, शिवानी सिंह प्रचार में लगे हैं। पंकज चावला ने टीम के साथ जनकपुरी व मखियाली गांव में जाकर बाल चेतना कराकर योग दिवस सफल बनाने की अपील की। जेल परिसर में वीणा गोयल, पूनम शर्मा, पूनम गोयल ने बंदियों और कैदियों को योग के प्रति जागरूक किया।