मोरना(मुजफ्फरनगर)। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में डेलीगेट पद के लिए होने वाले चुनाव में अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
22 जून को मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में होने वाले मोरना मिल डेलीगेट के चुनाव में 25 ग्रामों में 42 पदों पर 256 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। शनिवार को अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। चुनाव में 200 प्रत्याशी रह गए हैं। 15485 शेयर होल्डर किसान मतदान में भाग लेंगे। ग्राम गादला, भैंसरहेडी, कैडी, खरपौड, दौलतपुर, दरियाबाद, नंगला बुजुर्ग, कसौली, बरूकी, शुक्रतारी, किशनपुर में एक-एक, चौरावाला, टन्ढेडा, अलीपुरा, कादीपुर, बेहडा थू्र, बेहडा सादात, रहमतपुर, सीकरी में दो-दो, बेलडा, युसुफपुर, भोकरहेडी, मजलिसपुर तौफीर, करहेडा और भोपा में तीन-तीन पदों के लिए चुनाव होगा। इस दौरान एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, मिल प्रबंधक भोलानाथ यादव, बीडीओ बीपी सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र शर्मा, मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन, वीसीओ स्थान पवन रस्तोगी, संजय महेश्वरी, लेखपाल विजय कुमार व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।