फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण लेंगी 110 महिला जनप्रतिनिधि

Mon, 11 Aug 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। जनपद की 110 महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों को क्षमता संवर्धन के मामले में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की देखरेख में होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला के लिए जनप्रतिनिधि मंगलवार को सहारनपुर रवाना होंगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की देखरेख में अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से 12 अगस्त को सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों की महिला जनप्रतिनिधियों के लिए नगर निगम सहारनपुर के जनमंच सभागार में कार्यशाला प्रस्तावित है।
विज्ञापन

डीएम की ओर से पंचायतीराज और नगर विकास विभाग के अन्तर्गत निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए तीन नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। एडीएम प्रशासन संजय सिंह को नगरीय निकाय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जिला पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से महिला जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन एवं नेतृत्व कौशल विकास के लिए वूमेन इन पब्लिक लाइफ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें जनपद से पंचायती राज विभाग और नगर विकास विभाग के अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, म प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और नगरीय निकायों में सभासद पदों पर निर्वाचित 110 महिला जनप्रतिनिधियों को प्रतिभाग कराने की तैयारी है। नगर पालिका की 23 महिला सभासद कार्यशाला में भाग लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें