जानसठ। जानसठ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पिमौडा पुलिया पर ट्रक से 110 पेटी शराब बरामद कर दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
गुरुवार को जानसठ थाने के दरोगा करण नागर व आबकारी निरीक्षक एके मिश्रा ने टीम के साथ पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पिमौड़ा पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक ट्रक को रुकवा लिया। तलाशी में 110 पेटी शराब बरामद हुई। बोतलों पर हरियाणा मार्का का लेबल लगा हुआ था।
मौके पर सुनील पुत्र मंगतराम थाना बाललोनी जिला पानीपत तथा सुरेंद्र पुत्र रूपचंद गांव प्रहलादपुर जिला पानीपत को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।