फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार दीये जला भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
टाउनहाल के मैदान में जलाए गए ग्यारह हजार दीये। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
11 हजार दीप जलाकर दिया सद्भाव का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के टाउनहाल में एक साथ 11 हजार दीप जलाकर भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
सामाजिक संगठनों, रोटरी क्लब एवं स्कूली बच्चों के सहयोग से टाउनहाल के मैदान में दीपावली पर एक साथ 11 हजार दीये जगमगा उठे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को काफी भव्य रूप दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, सभी त्योहार शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाए जा रहे हैं। ईद हो या दीपावली सभी त्योहारों को प्रदेश सरकार ने शांति के माहौल में संपन्न कराया है। इस बार पूरे प्रदेश में दीपावली पर जिला मुख्यालयों पर भी दीये जलाकर त्योहार मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन बेदी, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, कुशपुरी, राजकुमार नरूला, रेवतीनंदन सिंघल, प्रेरणा मित्तल, भीमसेन कंसल, सतीश गोयल टिहरी, संजय अग्रवाल, कस्तूर सिंह स्नेही, भारत भूषण अरोरा, रेनू गर्ग, सुनील शर्मा, देशबंधु तोमर, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा, आरएस राठी आदि मौजूद रहे। संचालन बलजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

15 कुम्हारों से खरीदे गए दीये
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि दीये जलाने के पीछे दीये खरीदना भी उद्देश्य रहा। करीब 15 कुम्हारों से 11 हजार दीये खरीदे गए।
सांप्रदायिक सौहार्द का दिया परिचय
मुजफ्फरनगर। दीये जलाने के दौरान मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में पहुंचे और भाईचारे का संदेश दिया। आसिफ राही, दिलशाद पहलवान, नौशाद कुरैशी मुख्य रूप से शामिल रहे।
मीरापुर। दीपावली के अवसर पर बाजार में त्योहार से संबंधित समान की खरीदारी से रौनक बढ़ी है। लोगों ने अपने शुभचिंतकों को बधाई संदेश देकर उनके सुख मय जीवन की कामना की है। शाम के समय घरों पर रोशनी की गई तथा नरक चतुर्दशी की पूजा अर्चना की। त्योहार को देखते हुए कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

रोहाना। रोहाना मिल के बाजार में दीपावली के त्योहार पर रौनक बढ़ी है, जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है। लोगों ने बाजार में आकर बर्तन ,इलेक्टानिक और रसोई के सामान तथा फूल और भवनों पर बिजली की झालरें खरीदी।

दीप महोत्सव में 11-हजार दीयों से जगमग हुआ टाऊनहाल के मैदान ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

11-हजार दीयों से जगमग हुआ टाऊनहाल के मैदान ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

11-हजार दीयों से जगमग हुआ टाऊनहाल के मैदान ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

टाऊनहाल के मैदान में दीप महोत्सव का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें