फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र लूटा
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाडे़ गोली चलाकर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने लूटपाट कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाह ने थाने आकर धटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

ककरौली के गांव मीरावाला निवासी नीटू पुत्र खेमचंद यहां भारतीय स्टेट बैंक के पास ही बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक ग्राहक सेवा केंद्र में आए और हवाई फायर कर केंद्र में बैठे नीटू व अन्य ग्राहकों को डरा धमका कर नीटू से उसके दो मोबाइल तथा करीब दो हजार रुपये नकदी लूट ली और गालीगलौज कर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाह भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें