सोरम सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत में पहुंचे ग्रामीण और मंचासीन खाप चौधरी : संवाद
शाहपुर। सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत ने समाज सुधार के लिए 11 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। सरकार से मांग रखी गई कि हिंदू विवाह अधिनियम में परिवर्तन कर प्रेम-विवाह के मामलों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य होनी चाहिए। लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता का एकसुर में विरोध कर सरकार से प्रतिबंधित लगाने की मांग की। बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। अभिभावकों से आह्वान किया अपने बच्चों को समय दें।
हरियाणा के जींद से आए थुआ तपा के प्रधान सोमदत्त शर्मा की अध्यक्षता में आखिरी दिन समाज सुधार का बिगुल बजाया गया। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए खाप चौधरियों के मंथन के बाद ज्वलंत मुद्दों में से 11 प्रस्ताव तैयार किए गए। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। सर्वसमाज के चौधरियों और पांडाल में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर सहमति जताई। तय किया गया कि सभी खाप चौधरी, थांबेदार और परिवार अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रस्तावों पर समाज की सहमति बनाकर अमल कराने का काम करेंगे।
सरकार को भी प्रस्ताव भेजकर अवगत कराया जाएगा। अगली सर्वखाप पंचायत 2035 में करने का एलान किया गया।
सोरम सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत में पहुंचे ग्रामीण और मंचासीन खाप चौधरी : संवाद