फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के लिए 11 को मंडी में प्रवेश पर रोक  

Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
evm - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर 11 मार्च को नवीन मंडी स्थल पर आम आदमी के लिए नो एंट्री रहेगी। प्रशासन ने बैरियर लगाकर मंडी के चारों तरफ के रास्ते बंद करने का निर्णय लिया है। प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार भी प्रशासन द्वारा जारी कार्ड दिखाकर ही एंट्री कर पाएंगे। मंडी के सभी रास्तों पर आठ स्थानों पर बैरियर रहेंगे।            
विज्ञापन

 
सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। नवीन मंडी स्थल के चारों ओर आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर आम आदमी की एंट्री को रोका गया है। व्यवसायिक वाहनों की एंट्री भी 11 मार्च को मंडी में नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बैरियर नंबर एक विश्वकर्मा चौक पर बनाया गया है। इस बैरियर से प्रत्याशी और उनके एजेंटों की एंट्री होगी।

रजवाहा रोड पूरी तरह बंद रहेगा। बैरियर नंबर दो गांधीनगर चौकी पर बनाया गया है। इस बैरियर से मतगणना में लगे अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार एंट्री करेंगे। बैरियर नंबर तीन बालाजी चौक पर रहेगा। इस बैरियर से प्रशासनिक वाहनों एवं मतगणना में लगे अधिकारी कर्मचारी एंट्री कर पाएंगे। इसी तरह दालमंडी गेट, अलमासपुर चौक, जानसठ अड्डा पेट्रोल पंप, नाला पुल गेट आदि पर बैरियर रहेगा और मतगणना से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी की भी एंट्री नहीं होगी।             
विज्ञापन

किस गेट से किसकी एंट्री            
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी के गेट नंबर एक से प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर तीन से मतगणना अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के वाहनों को एंट्री दी जाएगी। गेट नंबर चार से केवल प्रत्याशी और मतगणना एजेंट ही एंट्री करेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें