विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले लोग अपने जरूरी कामकाज निपटा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि 11 फरवरी को वोटिंग के साथ ही यातायात व्यवस्था बाधित रहेगी। इसके साथ ही 11 और 12 फरवरी को बैंक भी बंद रहेंगे। इसलिए बैंकों में लेनदेन भी प्रभावित रहेगा।
बता दें कि पहले चरण में ही पहले चरण में ही जिले में मतदान होगा। वोटिंग से पहले ही नौ फरवरी की सुबह से शहर में बड़े वाहनों की भी एंट्री बंद होगी। बैंकों भी दो दिन लगातार अवकाश रहेगा। इसके साथ ही प्रशासन ने प्रत्याशियों और वोटरों के लिए व्यवस्था की गाइडलाइन जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मतदान के दिन किन-किन स्थानों, क्षेत्रों में क्या व्यवस्था रखी जाएगी, प्रशासनिक अमला उसे पूरा करने में लगा है। हर हाल में 10 फरवरी से पहले मतदान की सभी तैयारियों को पूर्ण करना होगा।
मतदान के दिन सड़क यातायात और बैंक भी बंद रहेंगे। रोडवेज के भी पहिये जाम रहेंगे। मतदान के दिन निजी वाहनों को भी शहर में चलाने पर पाबंदी रहेगी। पोलिंग बूथ पर 200 मीटर की दूरी से पहले ही वाहनों को खड़ा करना होगा। प्रत्याशियों को भी एक विधानसभा में तीन वाहनों की अनुमति रहेगी। इसमें एक वाहन प्रत्याशी, एजेंट या प्रतिनिधि के पास रहेगा। प्रत्येक वाहन में चालक समेत पांच व्यक्ति चलेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मतदान से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। मतदान के दिन ट्रैफिक संचालन प्रतिबंध रहेगा।