फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 145 नामांकन पत्रों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पद के लिए 1059 पर्चे बिके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए बृहस्पतिवार को जिले के सभी नौ ब्लॉक और जिला पंचायत कार्यालय पर 2479 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 145 नामांकन पत्र खरीद गए। ब्लाक कार्यालय पर ग्राम प्रधान पद के 1059 पर्चे, बीडीसी के लिए 747 नामांकन पत्र तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 526 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है।
खतौली। ब्लॉक में 176 ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्रों की बिक्री खतौली ब्लॉक में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्रों की 176, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 79, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 87 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा रही है। इसी बीच नोड्यूज प्रमाण पत्र भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें क्षेत्र पंचायत तथा गांव पंचायत से नोड्यूज प्रमाण पत्र लेने के लिए चुनाव लड़ने वाले लोगों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के साथ जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन यहीं पर होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने नामांकन के लिए यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें