फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका को सौंपे 105 वाहन, शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कंपनी एमआईटूसी ने एफआईआर की चेतावनी के बाद सभी 105 वाहन पालिका को सौंप दिए। अब शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो गया है। इसके बाद नया टेंडर लेने वाली कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज ने गाजियाबाद से अपनी मैन पावर मंगाकर गारबेज टिपर वाहनों को वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उतार दिया।
लगभग सवा करोड़ रुपये प्रति माह के भुगतान पर पालिका ने जेएस एनवायरो सर्विसेज के साथ नया करार किया है। अनुबंध होने से पहले ही एमआईटूसी ने 11 जून को अचानक कूड़ा निस्तारण का कार्य बंद कर वाहन चालकों से पालिका की ओर से दिए गए 105 छोटे बड़े वाहनों की चाबियां ले ली और वाहन हैंडओवर करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसका असर भी हुआ और कंपनी के प्रोजेक्ट हेड ओमप्रकाश दूबे ने बीती रात पालिका को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दीं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर जेएस एनवायरों को वाहन सौंप दिए गए और कंपनी ने टिपर वाहनों को वार्डों में उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें