खतौली। ट्रेनों के तेज स्पीड से दौड़ने के कारण रेलवे ट्रैक कमजोर हो गया। रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक अल्ट्रासाउंड मशीन से रेलवे ट्रैक को चेक किया। चेक करने पर रेलवे ट्रैक दो जगहों से कमजोर निकला। कर्मचारियों ने दिन में करीब डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक के दो जगहों से कमजोर टुकड़ों को बदल दिया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक अल्ट्रासाउंड मशीन से सकौती रेलवे फाटक से लेकर खतौली में बुआड़ा फाटक तक पुराने रेलवे ट्रैक को चेक किया। इस निरीक्षण में पशु चिकित्सालय के सामने आउटर के पास दो जगहों से रेलवे ट्रैक कमजोर निकला। इंजीनियरों ने कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। मुख्यालय से दोपहर को करीब डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक लेने के बाद कर्मचारियों ने दो जगहों से करीब 7-7 मीटर के रेलवे ट्रैक के टुकड़ों का बदला। रेलवे ट्रैक के टुकड़ों को बदलने के बाद ट्रेनों का संचालन हो सका। रेलवे ट्रैक के टुकड़े बदलने के दौरान एक भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।