उत्कर्ष एवं रोहन शर्मा रहे टॉपर
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित विवेक विद्या मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह में अपनी कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा यूकेजी के उत्कर्ष तथा सीनियर वर्ग में कक्षा आठ के रोहन शर्मा टॉपर रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र आचार्य तथा कुसुमलता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। घोषित परिणामों में नर्सरी में देव्यांशी, एलकेजी में धानिया वर्मा, यूकेजी में उत्कर्ष, यूकेजी बी में अनन्या, प्रथम ए में पारस एवं त्रिशा, प्रथम बी में समीक्षा, द्वितीय ए में जुबी, द्वितीय बी में अपूर्वा चौधरी, तृतीय ए में इनाया, तृतीय बी में अनुष्का, चतुर्थ ए में कनिका बालियान, चतुर्थ बी में श्रद्धा, पंचम ए में निशांत चौधरी, बी में यश कुमार दक्ष, कक्षा छह ए में विधि तथा बी में कृष्णा, कक्षा सात में अत्रिश तथा कक्षा आठ में रोहन शर्मा प्रथम रहे। इन सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ये शहीदों का स्थल, जहां पाव में पायल, ए वतन आबाद रहे आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति पर श्रेष्ठ जैन एवं दीपक सिंह को भी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रेमलता शर्ता, माधवी, रेणु गुप्ता, अनुराधा गुप्ता आदि का सहयोग रहा।