फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्नशील रहें छात्र’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रूबी त्यागी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्रों को सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। विजेता बनने के लिए सकारात्मक प्रतियोगी भावना का होना जरूरी है। मैनेजिंग डायरेक्टर देवीदयाल शर्मा ने कहा कि वर्षभर अपनी पढ़ाई को लेकर जागरूक रहने वाले छात्र ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। कार्यक्रम में अपनी कक्षाओं में प्रथम तीन अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न कक्षाओं में अरहम, लक्ष्य, अंशिका, छाया, प्रिया, यश, अतुल, अर्श प्रथम, खुशी, शौर्य, रोमित, भव्या, विशाल, वृंदा, नैन्सी, अनमोल द्वितीय, गीतांशु, अलबदर, अवनि, आन्या, वंशिका, वेदिका, लक्की व लवी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर रीतू सिंह, निष्ठा शर्मा, गजाला अंसारी, दिव्या शर्मा, प्रियंका सनावर, चारू सिंघल, नीरू त्यागी, अंबिका गोयल, अलका गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें