मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने सभी वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम उतार दी है। बूथ से लेकर सेक्टर तक की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।
भाजपा ने इस चुनाव में अपने उन नेताओं को भी लगा दिया है, जो वरिष्ठ है और जिनके पास इस समय कोई पद भी नहीं है। भाजपा ने जिले भर के लगभग 400 प्रमुख कार्यकर्ताओं की गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, लोकसभा प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल, जिले के प्रभारी राजीव गुंबर, लोकसभा संयोजक सतपाल पाल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सरिता गौड़ आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर सेक्टर तक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा का अलग से सम्मेलन हो रहा है। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जा रही है।