फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक से लुटेरों ने नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेशाम युवक से लुटेरों ने नकदी लूटी
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे से सामान खरीदकर लौट रहे युवक को आतंकित कर बदमाशों ने उससे हजारों की नकदी लूट ली।
थाना क्षेत्र के गांव कल्लनपुर निवासी संजीव मंगलवार शाम के समय कस्बे में होली का सामान खरीदने आया था। शाम कस्बे से लौटते हुए जब वह बाइक से कल्लनपुर मार्ग पर पहुंचा, तो पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही लुटेरों ने संजीव पर तमंचे तानते हुए गोली मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद पांच हजार से अधिक की धनराशि लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने इसके बाद फिर से थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


युवक को हिरासत में लेने पर थाना घेरा
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव कल्लनपुर से थाना पुलिस ने मंगलवार शाम अनुसूचित जाति के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जिसे बिना उसके परिजनों को बताए थाने ले जाया गया। उधर, सिविल वर्दी में युवक को उठाए जाने पर उसके अपहरण की अफवाह फैल गई, जिस पर परिजन थाने जा पहुंचे। वहां जानकारी करने पर युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली, जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें