फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का बाइक सवारों पर हमला, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों का बाइक सवारों पर हमला, तीन लोग घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बंदरों ने कई बाइक सवारों पर हमला कर दिया। हमले में दो बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव खानजहांपुर के पास जंगल में बंदरों का झुंड रहता है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे इन बंदरों ने आधा दर्जन बाइक सवारों पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में एक बाइक सवार दौराला निवासी इकराम पुत्र सलीम व उसका पुत्र शमशाद घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार देवबंद निवासी राजेंद पुत्र प्रदीप घायल हो गया। कई लोगों ने बाइक की स्पीड तेज करके अपनी जान बचाई। बता दें कि पूर्व में भी बंदर कई बाइक सवारों पर हमला कर चुके हैं, जिनमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें