फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकरा कर पलटी, कार सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पेड़ से टकरा कर पलटी
विज्ञापन

खतौली। हाईवे पर भैंसी कट के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराते हुए पलट गई। कार के पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में उनका उपचार कराया। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें ही पहुंची थी।
दिल्ली-गुड़गांव निवासी सतीश अग्रवाल पुत्र दीपचंद अग्रवाल अपने साथी राहुल बंसल पुत्र दीपक बंसल के साथ शनिवार दोपहर को अपनी वर्ना कार के द्वारा हरिद्वार से वापस गुड़गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भैंसी कट के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई, जिस कारण कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार कराया। पेड़ में टकराने और पलटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल ने 26.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के जीएम डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मिल की ओर से 31 जनवरी तक यानि सात दिन का किसानों के गन्ने का 26.94 करोड़ रुपये का भुगतान करके समिति को भेज दिया गया है। बाकी गन्ना भुुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें