योजना के लाभ लेने के लिए चार तक जमा करें अभिलेख
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत जो किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं वे आधार कार्ड, बैंक की पासबुक तथा खतौनी की नकल आदि अभिलेख संबंधित तहसील में चार मार्च तक जमा करा दें। अवकाश में भी तहसील कार्यालय खुले रहेंगे।
डीएम ने बताया कि अब तक 50133 किसानों को योजना का लाभ दिया गया है। धनराशि की प्रथम किश्त उनके खाते में भेज दी गई है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों के परिवारों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये खाते में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धनराशि दो हजार रुपये की तीन किश्तों में दी जाएगी। दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक की अवधि की दो हजार रुपये की किश्त लघु सीमांत किसानों के खातों में भेजी जा रही है। अब तक 50133 किसानों के खाते में 10 करोड़ दो लाख 66 हजार भेजे जा चुके हैं। बताया कि पात्र कृषक तहसील में जाकर अभिलेख जमा करा दें। अवकाश में दिनों में भी तहसील कार्यालय खुुले रहेंगे।