फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर में कलशारोहण व ध्वज पताका महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जैन मंडी के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में तीन दिवसीय कलशारोहण और ध्वजा पताका महोत्सव पंडित जय निशांत टीमकगढ़ के मार्गदर्शन में धार्मिक व मांगलिक क्रियाओं के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर में धूमधाम से घटयात्रा निकाली।
विज्ञापन

प्रात:काल में धार्मिक मंत्रों और अर्घ्य के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व शांति धारा की गई। इसके पश्चात देव आक्षा व गुरु आक्षा का मांगलिक कार्य संपन्न कराया गया। प्रतिष्ठाचार्य को श्रद्धा के साथ आमंत्रित किया गया। इसके पश्चात सुश्रावकों ने घटयात्रा का आयोजन किया। घटयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर जानसठ तिराहा, जीटी रोड से होती हुई गंगनहर के पास स्थित नसिया मंदिर पहुंची। महोत्सव का शुभारंभ सुरेंद्र जैन अरिहंत परिवार ने धर्म ध्वजारोहण करके किया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में पंडित जयनिशांत शास्त्री ने कहा कि कलश और शिखर ऊर्जा के केंद्र होते हैं। समाज में धार्मिकता में वृद्धि करते हैं। सेवाभाव मानवता का सूचक है। प्रतिदिन व्यवहार में धर्म का पालन करें। इस मौके पर स्वाध्याय व धर्म चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीजी की आरती की गई। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, विनोद, हंस कुमार, प्रदीप टीकरी, रवि, सुशील, नीरज जैन प्रवक्ता, दीपक किराना, मनीषा, सपना, नीलम, डा. ज्योति, रेखा, बबीता, रेणु, ऋषभ, सरिता, अशोक शास्त्री, आदीश प्रवक्ता, रामकुमार, नीरज बंटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें