फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहा किए जाएं जेलों में बंद अनुसूचित जाति के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गत वर्ष दो अप्रैल के विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए अनुसूचित जाति के युवाओं को रिहा करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो अप्रैल 2018 को भारत बंद प्रदर्शन में कई बेगुनाह अनुुसूचित जाति के युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रासुका लगाया गया। वक्ताओं ने जेल में बंद उपकार बावरा, विकास मेडियान, अर्जुन सिंह को तुरंत रिहा करने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अनुसूचित जाति के युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, दो अप्रैल के प्रदर्शन में मृतक अमरेश कुमार के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, उसकी हत्या की सीबीआई जांच कराने, एससीएसटी एक्ट को संविधान की नवीं अनुसूचित में राने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग की गई। साथ ही कहा कि 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक पदयात्रा भी निकालेंगे। मौके पर टीकम सिंह बौद्घ, जितेंद्र सिंह, अजय पालीवाल, रजत निहारिया, मिथुन मौर्य, संदीप, अजय पालीवाल, मनीष, रोहित चंद्रा, डॉ. आशु चौधरी, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें