फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहडी और विश्व हिंदी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदी दिवस और लोहड़ी का पर्व मनाया गया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती भी मनाई और उनके जीवन के बारे में बताया।
विज्ञापन

डीपीएस के प्रांगण में गुरु गोविंद सिंह जयंती, लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई। सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वे सिखों के दसवें गुरु थे। उनके जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इसके पश्चात लोहड़ी त्योहार के बारे में बताया गया। ऐसी मान्यता है कि यह त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने लोहड़ी से संबंधित कहानी सुनाई तथा अलाव जलाकर अग्नि के चारों और डांस किया। स्कूल मैनेजिंग कमेटी सदस्या नीता मित्तल एवं प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने बच्चों को लोहड़ी व गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विद्यालय में विश्व हिंदी दिवस भी मनाया गया। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना रहा। छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा पर भाषण एवं व्याख्यान दिए। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें