फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए कश्यप समाज करेगा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए होगा धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर। कश्यप समाज को अनुसूचित जाति में सम्मलित करने की मांग लेकर कश्यप समाज दस जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के संयोजक मोती राम कश्यप ने मिल मंसूरपुर में अरविंद कुमार के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि समाज आर्थिक, सामाजिक रुप से काफी पिछड़ा हुआ है। कश्यप समाज अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए कई वर्षों से मांग करता रहा है। अभी तक समाज की यह मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक संख्या में धरने पर पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ रामशरण कश्यप, सलेक कश्यप, नरेश कश्यप, शेखर कुमार कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव को बताई समस्याएं
खतौली। समाजवादी पार्टी के नगर निवासी युवा नेता काजी फसीह अख्तर ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने किसानों और युवाओं की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। सपा मुखिया ने युवा नेता से विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव जाकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें