जानसठ। हैप्पी पब्लिक स्कूल में हस्तकला और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से सुंदर मॉडल बनाए तथा चित्रों के माध्यम से नगर और प्रदेश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
शुक्रवार को हैप्पी पब्लिक स्कूल में हस्तकला व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा वेस्ट मैटेरियल से सुंदर मॉडल बनाए। जिसमें फोटो फ्रेम, कलमदान, गुलदस्ते आदि बनाएं। वहीं चित्रों के माध्यम से देश व कस्बे को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्या सोनिया राजवंशी ने प्रतिभागी बच्चों मूसा, सहजन, अंशिका, खुशी, शाहदीन, अष्स्टिन को प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हर्षिता, अनुराधा का विशेष सहयोग रहा।