फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद मेधावी बच्चों को करें सहयोग : कांतिभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद मेधावी बच्चों को सहयोग करें : कांतिभाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति भाई पांचाल ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए भावी पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा से जोड़ें। जरूरतमंद मेधावी बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग में तत्पर रहें।
विज्ञापन

रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित सम्मेलन में गुजरात से पधारे कांति भाई पांचाल ने कहा कि जागरूकता और सहयोग के साथ सामाजिक उत्थान के कार्यों में जुटें, तभी समाज का भला होगा। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल पांचाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों के अनुरूप समाज का निर्माण करें। सम्मेलन में भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश पांचाल को संघ की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नरेश पांचाल को महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया। भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के उत्थान में विश्वकर्मा समाज का योगदान अमूल्य है। भोपाल से वीके विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार धीमान, इंदौर से शरद शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, दिल्ली से लेखपाल पांचाल, वास्तुविद् पंडित ज्ञानचंद, बाबूराम पांचाल ने विचार रखे। अतिथियों ने शिल्पकला के आदि प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। नरेश विश्वकर्मा, देशपाल पांचाल, चंद्रपाल धीमान, रोशनी पांचाल, राम रतन विश्वकर्मा, प्रवीण पांचाल, मोहनलाल विश्वकर्मा, मामचंद पांचाल, वीरदत्त धीमान, विजेंद्र पांचाल, अमित धीमान, भीष्म धीमान, तेलूराम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आचार्य गुरुदत्त आर्य एवं संचालन ओमप्रकाश धीमान व नरेश पांचाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें