फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर कलां में विस्फोट होने का हल्ला मचा
विज्ञापन

बुढ़ाना। हुसैनपुर कलां गांव में विस्फोट में चार ग्रामीणों के घायल होने का शोर मचते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने बताया कि कूड़ा-करकट में आग लगाने से उसमें पड़े पटाखों से निकली आवाज को ग्रामीणों ने विस्फोट समझा। मौके का निरीक्षण करने व ग्रामीणों से पूछताछ केे बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस ने तैय्यब के घेर का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तबस्सुम (18) अन्य लड़कियों के साथ कुरान पड़ने के लिए घेर में आती है। तबस्सुम सोमवार को सबसे पहले पहुंच गई थी। उसने घेर में झाड़ू लगाकर एकत्र हुए कूड़े-करकट में आग लगा दी। कूड़ा-करकट में पटाखा होने के कारण उनमें आग लगने से जोर की आवाज हुई। ग्रामीण ने इस आवाज को विस्फोट समझकर पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घेर में मालिक तैय्यब पटाखा बनाने का कार्य करता है। उसके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी है। पुलिस ने बताया कि घेर में कुछ पटाखे पड़े हुए थे। पटाखों से निकली चिंगारी तबस्सुम के पैर में भी जा लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें