फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा सहन नहीं : बालियान
विज्ञापन

चरथावल। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी सुधर जाएं, अन्यथा उन्हें जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्जर थानाभवन मार्ग पर शीघ्र कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। मौके पर अधिकारियों को मोबाइल फोन से विभिन्न समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को चरथावल भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सांसद ने उनकी दिक्कतों को जाना। अजय वर्मा ने क्षेत्र के सबसे प्रमुख मुद्दे चरथावल-बिरालसी मार्ग के गड्ढे में तब्दील होने का रखा। कहा कि टूटी सड़क पर वाहनों से उड़ती धूल से इससे डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों एवं सड़क पर रहने वाले लोगों को सांस संबंधी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। इस पर सांसद ने बताया कि अनिल वाल्मीकि ने कई पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने डूडा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूर्व मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। चरथावल बिजलीघर पर तैनात जेई पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का मामला रखा। इस पर उन्होंने संबंधित अफसरों से साफ लहजे में कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएगा। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को तत्परता से सुनकर उनका समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। पूर्व नगराध्यक्ष मिथुन त्यागी, आईटी विस संयोजक जितार्थ त्यागी, मोहित गर्ग, अनुज त्यागी, कुश गर्ग, दिनेश कुमार, डॉ. विपिन त्यागी, सचिन आदि मौजूद रहें। उधर, सांसद आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने बूथ स्तर युवाओं का सक्रिय बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें