विदेशी महिला का पुत्र पीएम नहीं बन सकता
शाहपुर। खतौली के विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि खेतों को उजाड़ने वाले बछड़े सपा सरकार के समय के हैं। भाजपा के शासन काल में पशु चिकित्सकों द्वारा ऐसा बीज तैयार कराया जा रहा है, जिससे बछिया ही जन्म लेगी। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी महिला का पुत्र कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता ।
चौधरी चरण सिंह को किया नमन
शाहपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।