मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इदरीश बालियान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा गुलफाम बालियान को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता विपिन सिंह बालियान और जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि शहर के एक फार्म हाउस पर हुई बैठक में यह विस्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद फारूक बालियान को चरथावल विधानसभा अध्यक्ष, सुलेमान ठेकेदार को बघरा ब्लाक अध्यक्ष, चौधरी अकरम को बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष, शौकीन चौधरी को सीवाईएसएस, चौधरी शमीम अहमद को शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष, चौधरी हसन को पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष, जाविद ठेकेदार को किसान प्रकोष्ठ का सचिव, मौजूदीन सैफी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सचिव एवं मोहम्मद शमशाद खान को बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में कार्य करने के निर्देश दिए गए है।