शिविर का आयोजन
बुुढ़ाना। दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा एवं सहायक उपकरण योजनांतर्गत चिन्हीकरण शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को कस्बे की पीएचसी पर शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कस्बा तथा देहात क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष दिव्यांगजनों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों को बताया कि वे अपने साथ पासपोर्ट साइज का एक फोटो, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आए। शिविर में पंजीकृत सभी दिव्यांगजनों का नि:शुल्क शल्य चिकित्सा एंव ट्राई साइकिल व्हील चेयर, वैशाखी, कान की मशीन आदि उपकरण दिए जाएंगे।