फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कं हादसे में तीन घायल, रेफर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन घायल
विज्ञापन

मोरना। गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के बाहर बुधवार रात मैक्स व डीसीएम गाड़ी की भिड़ंत में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मीरापुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद अशरफ बुधवार रात में यासीन की डीसीएम में सब्जी लेकर रुड़की में बेचने जा रहा था। गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के सामने विपरीत दिशा से आ रही मैक्स गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में अशरफ व यासीन के अलावा मैक्स गाड़ी का चालक शाहरुख निवासी गांव भनेड़ा, सहारनपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन




कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी
मोरना। भोपा पुलिस ने छापामारी कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी शुक्रतीर्थ प्रभारी चंद्र सैन सैनी की पुलिस टीम ने बुधवार की रात में मुखबिर की सूचना पर गांव बिहारगढ़ के जंगल में गंगा के किनारे स्थित झील के पास छापा मारकर भट्ठी पर कच्ची शराब बनाते बबलू निवासी गांव बिहारगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। मौके देखकर रोजन व अर्जुन उर्फ छोटू जंगल में भाग गए। पुलिस ने आरोपी बबलू को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें