फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में सुधार को शिक्षकों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में सुधार के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर डायट में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय कार्यक्रम का डायट प्राचार्य ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रथम स्वयं सेवी संस्था कि माध्यम से ब्लाक स्तरीय ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसका उद्देश्य कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम अधिगम शिक्षण लागू करना है। राज्य सरकार के ऑपरेशन कायाकल्प में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता संवर्द्धन किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य भीम सिंह ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय है। प्रत्येक ब्लाक के चार-चार संदर्भदाताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। वरिष्ठ प्रवक्ता अल्ताफ, राजीव गुप्ता, अनिल दत्त शर्मा, डॉ प्रदीप शमा, मीरा शर्मा, अनुराधा वर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
डायट में पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
प्रत्येक ब्लाक से चार-चार शिक्षक किए शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें