खतौली। नगर के सभी नौ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधानपूर्वक आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की गई। अष्ट द्रव्य के साथ अर्घ्य समर्पित करते हुए सर्वत्र मंगल कामना के साथ पूजन किया गया। जिनेंद्र प्रभु का नमन भक्तिभाव से किया गया।
भागीरथी मंदिर में धर्म विधान का निर्देशन करते हुए मांगलिक क्रियाओं के साथ अरुण जैन नंगली वालों ने बताया कि सरलता ही आर्जव धर्म है। कुटिलता का व्यवहार करने वाला, आर्जव धर्म को पालने वाला नहीं है। जीवन में सादगी, सरलता, कथनी और करनी में समरुपता तथा विनम्रता आर्जव धर्म के मुख्य अंग है। जैन मंदिर में अशोक शास्त्री ने अपनी ओजस्वी वाणी में धर्म सभा में कहा कि जीवन में सदैव ऐसा व्यवहार कीजिए जो निर्मल एवं पवित्र हो। आर्जव धर्म का पालन करने वाला देश, धर्म और समाज की महान सेवा करना है। जक्की वाला मंदिर में धर्म विधान के साथ चर्चा की गई। आध्यात्मिक भजन की प्रस्तुत किए गए। सराफान मंदिर में महासमिति व नव ज्योति ने भक्तामर स्तोत्र का वाचन किया। रात में जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विनोद, राजीव, नीरज, हंस कुमार, पुनीत दादरी, सुबोध, जयभगवान, नीरज जैन प्रवक्ता, नवीन, अतुल, विनीत, अशोक, अर्चना, संगीता, मणि, आयुषी, दीपाली, सर्वेश आदि उपस्थित रहे।
क्षमा वाणी दिवस पर पूजा अर्चना
फोटो....
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर ईदगाह रोड पर क्षमावाणी दिवस पर पूजा अर्चना हुई। सुबह छह बजे से नौ बजे तक पूजा प्रक्षाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संजय जैन, ऋषभ जैन, देवेंद्र जैन, अमित जैन, नवीन जैन, राजेंद्र जैन, पवन जैन, स्पर्श, नरेंद्र जैन, नीतू जैन, आयुषी जैन, सारिका जैन, नेहा जैन, दिव्या जैन शामिल रहे।