फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने जिले में दो लाख लोगों को नोटिस जारी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम ने दो लाख उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग का उपभोक्ताओं पर तीन सौ करोड़ से अधिक बकाया है। शासन की सख्ती के बाद बिजली विभाग ने जिले में लगभग दो लाख उपभोक्ताओं पर आरसी से पहले की सेक्शन थ्री की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं। अकेली ग्रामीण डिविजन का उपभोक्ताओं पर 208 करोड़ बाकी है। नोटिस जारी होने से पूरे जिले में उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। बिल जमा नहीं होने पर इसके बाद विभाग सीधे आरसी जारी करने की कार्रवाई करेगा।
जिले में बिजली बिलों का भुगतान धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हर बार मार्च माह में किसान और मजदूर छूट के साथ भुगतान कर देते थे। इस बार शासन की तरफ से अधिक छूट नहीं मिली। उपभोक्ताओं ने समय से पैसा जमा नहीं किया। जिले में लगभग दो लाख उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का इस समय 300 करोड़ बकाया है। इसमें अकेले ग्रामीण डिविजन लगभग एक लाख दस हजार उपभोक्ताओं पर 208 करोड़ बकाया है। ग्रामीण की एक डिविजन फर्स्ट में 63,348 उपभोक्ताओं पर 99 करोड़ 86 लाख 35 हजार बकाया है। डिविजन सेकेंड में 58333 उपभोक्ताओं पर एक अरब दस करोड़ 68 लाख 54 हजार बाकी है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सोमदत्त शर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के समस्त ऐसे उपभोक्ताओं को जिन पर बकाया है सेक्शन थ्री के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद सेक्शन फाइव में सीधे आरसी जारी होती है। निर्धारित समय में पैसा नहीं आया तो आरसी जारी करने की कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंता नगरीय एके आत्रेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर लगभग 100 करोड़ बकाया है। एक लाख उपभोक्ताओं पर नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी में चार हजार पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। जिले के कुछ क्षेत्रों में 70 प्रतिशत तक लाइन लॉस को सरकार ने गंभीरता से लिया है। बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों के पेंच कसे हैं। अफसरों ने भी सरकार के आदेश के बाद छापेमारी के अभियान में तेजी ला दी है। अधीक्षक अभियंता नगरीय एके आत्रेय के अनुसार बीते तीन माह में बिजली चोरी रोकने को लेकर चलाये गए अभियान में चार हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन क्षेत्रों में अधिक लाइन लॉस है, वहां अधिक फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें