फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान धराशाई, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से कच्चे मकान धराशाई, जलभराव
विज्ञापन

चरथावल। कई गांवों में पूरे दिन झमाझम बारिश कच्चे मकान वालों पर आफत बनकर टूट पड़ी। कई मकान धराशायी हो गए। कई मकानों में पानी भरने से घरेलू सामान बर्बाद हो गया। उधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का रंग फीका रहा।
विज्ञापन

दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने लोगों की दिक्कतों में इजाफा कर दिया। दधेडू खुर्द और दधेडू कलां गांव में चारों तरफ जलभराव ने मुसीबत बढ़ाए रखी। दधेडू खुर्द में मुजफ्फर अहमद, सईद हलवाई एवं एक महिला के कच्चे मकान धराशायी हो गए। मुख्यमार्ग पर जलभराव होने से दुपहिया वाहन चलाने वालों को बेहाल होना पड़ा। जलनिकासी का माकूल बंदोबस्त नहीं होने से तालाब पानी से लबालब हो गए। ताहिर, अकरम, वसीम, मुजफ्फर हुसैन, जावेद, नाजिर समेत कई दर्जन लोगों के घरों में कई फीट पानी भरने से काफी सामान बर्बाद हुआ है। उधर, निरधना में शाहे रैय्यान का मकान भरभराकर गिर गया। साथ ही उनका घर का अधिकांश सामान मलबे में दब गया। पीपलशाह में तालाब किनारे बने कई मकानों में भरे पानी ने ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा दी। रोनी हरजीपुर में चारों तरफ से सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में कीचड और जलभराव ने किसानों के सामने जंगल में आना जाना प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें