मुजफ्फरनगर। महिला सभा, लेडीज क्लब नई मंडी की ओर से आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में सावन के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। नई मंडी जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उमंग और उल्लास के साथ तीज पर्व मनाया गया। डॉ मंजू प्रभाकर, कनिका, सपना और शशि ने सावन के गीतों पर अपने नृत्य से समा बांधा। दादी स्पेशल कार्यक्रम में मृदुल, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डॉ ललिता माहेश्वरी, रेणू, निशा ने सबका मन मोह लिया। संचालन ऋतु अग्रवाल एवं पूजा ने किया। क्लब उपाध्यक्ष बीना शर्मा, सचिव मृदुल गोयल, अध्यक्षा मीनाक्षी कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। सरिता, रिंकू, रीना, नीति, बीना प्रकाश, पल्लवी आदि का सहयोग रहा।
इंस्पायर अवार्ड को पंजीकरण 31 तक
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद के समस्य राजकीय, अशासकीय और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्य 31 अगस्त तक इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यालय का पंजीकरण और छात्र नामांकन करा लें।