फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना के शिवालयों में जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शिवरात्रि के पर्व पर मोरना क्षेत्र के शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस मौके पर श्री सिद्धपीठ प्राचीन नीलकंठ मंदिर में भारी भीड़भाड़ रही। वहीं श्री जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला मंदिर सहित अन्य शिवालयों में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गंगा खादर के खोलेे में भगवान शिव का श्री सिद्ध प्राचीन नीलकंठ मंदिर है। इस मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज के अलावा आसपास गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ पुण्य कमाने के लिए आते हैं। पुजारी स्वामी चेतन स्वरुपी महाराज ने बताया कि यह मंदिर हजारों वर्षो से यहां पर स्थित है। मंदिर में पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। मंदिर पर गांव फिरोजपुर की ओर से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रधान नेमपाल सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र बालियान, कृपाल सिंह, जनेश, रतन सिंह आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं, श्री जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुुरू हो गई थी। मौके पर गांव करहेड़ा शिव मंदिर, गांव तिस्सा शिव पार्वती मंदिर, बेहड़ा सादात शिव महादेव मंदिर, गंगदासपुर के महादेव मंदिर, खरपोड़ शिव मंदिर, कड़ी दरियापुर शिव मदिर, ककरौली शिव महादेव मंदिर, टंढ़ेडा के शिव पार्वती मंदिर, बिहारगढ़ शिव काली मंदिर, भोकरहेड़ी दरगाह शिव मंदिर, वजीराबाद श्री प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें