विद्युत संविदा कर्मी को वसूली करते पकड़ा
जानसठ। गांव चितौड़ा में विद्युत मीटर बदलने व रीडिंग कम करने के नाम पर विद्युत संविदा कर्मी द्वारा अवैध वसूली करने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर्मी को हिरासत में लिया।
बुधवार को गांव चितौड़ा में विद्युत निगम द्वारा घरों के अंदर विद्युत मीटर लगाए गए थे, जिनसे उपभोक्ता छेड़छाड़ करते रहते थे। सरकार द्वारा नई नीति के तहत सभी मीटर घर के बाहर दरवाजे पर लगाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर में खराबी बताने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। गांव निवासी राजीव, इस्लाम व सतीश का आरोप है कि उनसे मीटर चालू कराने व बिल कम करने के नाम पर दो हजार रुपये की वसूली की गई है। बुधवार को गांव में मीटर लगाने आए विद्युत कर्मियों को अवैध वसूली करने पर ग्रामीण उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने अवैध वसूली को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा गांव में हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। विद्युत एसडीओ भवन राज सिंह ने बताया कि गांव में घरों के बाहर मीटर लगाने का कार्य चल रहा है।