फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ सेवा शिविरों और ढाबों पर छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ सेवा शिविरों और ढाबों पर छापे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ियों को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की रोकथाम हेतु शिविरों और ढाबों पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कांवड़ सेवा शिविरों, ढाबों, भोजनालयों, चाय, मिठाई की दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने पुरकाजी बाईपास पर स्थित देव मिलन ढाबा, पंजाबी शुद्ध ढाबा, मोगली ढाबा, शिवा टूरिस्ट, ग्राम फलौदा स्थित पाल शुद्ध भोजनालय, गगन वैष्णो ढाबा, गणपति, जय भारत इंटर कालेज कांवड शिविर, छपार वैशाली भोजनालय, गणपति ढाबा, लक्ष्मी शाकाहारी, ओम साई धाम ढाबा, गुरुनानक ढाबा, महा लक्ष्मी ढाबा, सिसौना की रसोई का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए तथा उचित मूल्य पर भोजन सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया। शामली रोड पर स्थित ढाबों, शिविरों का भी निरीक्षण किया। बघरा, धोलरा, लालूखेडी में भी शिविरों का सघन निरीक्षण किया। साफ-सफाई तथा खाद्य, पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाये रखने की हिदायत दी गई। टीम में सुुशील कुमार मिश्र, डॉ अनिल कुमार कौशल, पीके त्रिपाठी, राकेश कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें